पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त
चंडीगढ़, 28 अगस्त (हि.स.)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया है। बेदी वर्तमान में पंजाब राज्य के एडवोकेट जनरल के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं।
काउंसिल के चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में कानूनी समुदाय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। बेदी ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए वकील समुदाय का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह वकीलों के कल्याण के लिए कार्य करने, पेशेवर मूल्यों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने तथा कानूनी शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पंजाब एवं हरियाणा के कानूनी समुदाय ने स. बेदी की इस नियुक्ति का स्वागत किया है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

