home page

पंजाब में आम आदमी पार्टी व क्षेत्रीय दल कर चुके हैं उम्मीदवारों का ऐलान

 | 

चंडीगढ़, 24 नवंबर (हि.स.)। पंजाब में अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन ऐसे समय में हुआ है, जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी दो चरणों में अपने 71 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

पार्टी की पहली लिस्ट में 40 और दूसरी लिस्ट में 31 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने अब तक 42 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। अभी तक आठ विधायकों के टिकट कट चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 25 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा वारिस पंजाब दे समेत अन्य कई क्षेत्रीय दल अपने प्रत्याशियों के ऐलान शुरू कर चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा