home page

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 करोड़ की 10 किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

 | 
अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 करोड़ की 10 किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार


चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिला अमृतसर में नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे और उनके कहने पर पंजाब में हेरोइन की खेप मंगवाने और आगे सप्लाई करने का काम करते थे। डीजीपी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में रहकर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इनका काम हेरोइन की खेप हासिल करना और उसे पंजाब में आगे अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करना था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित किन लोगों के संपर्क में थे और उनके जरिए नशे की खेप कहां-कहां पहुंचाई जानी थी। इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल यानी एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा