हेरोइन व हथियार समेत छह गिरफ्तार, सेना के जवान व बर्खास्त पुलिस कर्मी चला रहे थे तस्करी रैकेट
| Feb 22, 2026, 12:57 IST
चंडीगढ़, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सेना के एक जवान तथा पंजाब पुलिस के एक बर्खास्त कर्मचारी समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को 'एक्स' पर बताया कि पुलिस ने 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार और दो वाहन बरामद किये हैं। डीजीपी के अनुसार पुलिस ने दो महीने तक जेल आधारित एक सूचना के बाद यह कार्यवाही की है। पुलिस 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। डीजीपी के अनुसार पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि पकड़े गए आरोपित पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

