home page

पंजाब सरकार ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद से हटाया, विभाग दूसरे मंत्रियों को बांटे

 | 

चंडीगढ़, 11 मई (हि.स.)। पंजाब सरकार ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को पद से हटा दिया है। सोमवार की शाम पंजाब सरकार ने अरोड़ा के सभी विभाग वापस लेकर अन्य मंत्रियों को आवंटित कर दिए। पंजाब सरकार में इस सबंध में 10 मई को राज्यपाल को पत्र भेजा था। सोमवार को राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही अरोड़ा के विभाग वापस ले लिए गए हैं।

डेढ़ माह में ये दूसरा मौका है जब पंजाब के मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इससे पहले एक आत्महत्या के मामले में नाम आने पर पंजाब के तत्कालीन परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने 20 मार्च को इस्तीफा दिया था। भुल्लर का विभाग वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिया गया था।

अब हालही में संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सोमवार की रात मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर दिया गया। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा गया है। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय दिया गया है। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सौन्द को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव अरोड़ा के पास निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय भी था। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा