अकाली दल-भाजपा गठबंधन पूरी तरह से अवसरवादी व दिशाहीन : परगट सिंह
| Nov 24, 2026, 14:28 IST
चंडीगढ़, 24 नवंबर (हि.स.)। पंजाब में अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने तंज कसा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि मैं दोनों पार्टियों को शुभकामनाएं देता हूं। पंजाब के बुनियादी मुद्दे आज भी जस के तस हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ जो हुआ, पंजाब ने जो कुछ झेला और बादल परिवार ने जो किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। यह पूरी तरह अवसरवादी, दिशाहीन और बिना किसी तर्क की राजनीति है। मैं इसे पूरी तरह खारिज करता हूं। ये लोग पंजाब की भलाई के बारे में कैसे सोच सकते हैं? ये 13 साल तक सत्ता में रहे और इन्होंने संस्थाओं को कमजोर किया। ये पंजाब का कोई भला नहीं कर सकते।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

