home page

एनसीबी ने 18 किलो ड्रग्स बरामदगी मामले में फरार तस्कर पर घोषित किया एक लाख रुपये का इनाम

 | 

अमृतसर, 29 मई (हि.स.)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की

अमृतसर जोनल यूनिट ने 18 किलो

मादक पदार्थ बरामदगी मामले में फरार हरमनजीत

सिंह संधू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

एनसीबी ने कहा कि सूचना देने वाले की

पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एनसीबी

के अनुसार 15 फरवरी

को 18 किलो

नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। इस मामले में तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढल्ला

निवासी हरमनजीत सिंह संधू को मुख्य आरोपित के तौर पर नामजद किया गया था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है और पिछले करीब चार महीनों से जांच

एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। इस

मामले में एनसीबी ने पहले जोधबीर

सिंह उर्फ रणजोत सिंह, हरपाल सिंह और जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान इनके कब्जे से 9 किलोग्राम

हेरोइन, 6 किलोग्राम आइस

(मेथामफेटामाइन) और 3 किलोग्राम

अफीम समेत कुल 18 किलोग्राम

मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।

पूछताछ

में खुलासा हुआ था कि वे पिछले कई महीनों से सीमा क्षेत्र

से नशीले पदार्थों की खेप उठाकर हरमनजीत सिंह संधू तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। मामले

की जांच के दौरान एनसीबी ने मार्च मेंपरमजीत

सिंह उर्फ पम्माको भी गिरफ्तार किया था। पम्मा तरनतारन

के कलसियां गांव का सरपंच है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह फरार हरमनजीत

को शरण दे रहा था। हरमनजीत की एसयूवी भी कलसियां गांव स्थित पम्मा के घर से जुड़ी

मिली थी।

एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि

किसी के पास हरमनजीत सिंह संधू के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह अमृतसर जोनल

यूनिट से संपर्क करे। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान

गोपनीय रखी जाएगी और उसे 1 लाख

रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH