'खुशहाल पंजाब महारैली' के दौरान हादसा, कॉफी मशीन फटने से एक कर्मचारी की मौत
| Nov 26, 2026, 16:26 IST
मोगा, 26 नवंबर (हि.स.)। मोगा में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की राज्यस्तरीय 'खुशहाल पंजाब महारैली' के दौरान कॉफी मशीन फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना मोगा-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नत्थूवाला जदीद में हुई, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महारैली का आयोजन किया गया था। मीडियाकर्मियों के लिए भोजन पंडाल में कॉफी मशीन रखी गई थी। अचानक मशीन में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से वहां तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

