home page

गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: डीजीपी गौरव यादव

 | 
गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: डीजीपी गौरव यादव


चंडीगढ़, 02 जून (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर के कलानौर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को महज छह घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस कार्रवाई को गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार देर रात बताया कि तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की इस तेज कार्रवाई से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हासिल हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में एक विदेशी हैंडलर की संलिप्तता सामने आई है, जिसके निर्देश पर हमले को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस अब इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

डीजीपी ने कहा कि मामले के सभी आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि हमले के पीछे सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। जांच के दौरान और भी गिरफ्तारियां तथा अहम खुलासे होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH