home page

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बंद पड़ा करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोला जाए : गड़गज

 | 
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बंद पड़ा करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोला जाए : गड़गज


अमृतसर , 10 जून (हि.स.)। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के बंद होने से सिख श्रद्धालु अपने गुरु घर के दर्शन से वंचित हो रहे हैं।

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि 1947 के बंटवारे के दौरान पंजाब की उपजाऊ धरती के साथ-साथ सिख अपने प्रिय गुरुधामों से भी दूर हो गए थे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस कॉरिडोर को फिर से बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत समागम नजदीक आ रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोला जाना चाहिए, ताकि संगत अपने गुरु साहिब के दर्शन कर सके।

-------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH