home page

जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 | 
जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या


जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या


-पुलिस और काउंटर

इंटेलिजेंस की टीमें जांच में जुटीं

जालंधर/फगवाड़ा, 30 मई (हि.स.)। जालंधर के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की शनिवार दोपहर फगवाड़ा के

चहेड़ू गांव स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के

बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने उन पर

नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके

पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के

अनुसार, सिमरनजीत सिंह पर करीब एक वर्ष पहले भी जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक जिम

के बाहर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया था। हालांकि उस समय वह बच निकलने में सफल

रहे थे। उस घटना के बाद जालंधर सिटी पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के लिए दो गनमैन

उपलब्ध कराए थे, लेकिन घटना के

समय वह कथित तौर पर बिना सुरक्षा कर्मियों के मौजूद थे।

सिमरनजीत सिंह

पिछले एक दशक से अधिक समय से विभिन्न मामलों में सक्रिय थे। उन्होंने पंजाब एवं

हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब पुलिस और

प्रवर्तन निदेशालयके समक्ष कई शिकायतें और याचिकाएं दायर की थीं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पंजाब

के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कुछ दस्तावेज भी ईडी को उपलब्ध कराए थे। संजीव

अरोड़ा फिलहाल जेल में बंद हैं।

आदर्श नगर निवासी

सिमरनजीत सिंह का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और उन्होंने हाल ही में

दूसरी शादी की थी।

जालंधर रेंज के

डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाना पुलिस मौके

पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई, जबकि घटनास्थल के नजदीक खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से .12 बोर की राइफल भी बरामद हुई है।

डीआईजी ने बताया

कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। काउंटर

इंटेलिजेंस की टीमों को भी जांच में लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की

फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल हत्या के

पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश जारी है।

---

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH