पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब
| Aug 7, 2026, 17:34 IST
चंडीगढ़, 07 अगस्त (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर अवैध खनन का मुद्दा गूंजा। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अखबारों में प्रकाशित खबरों, एनजीटी की रिपोर्ट और ईडी की कार्रवाई का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बहस के दौरान सिंचाई मंत्री ने सदन में भरोसा दिलाया था कि पंजाब में कहीं भी अवैध माइनिंग नहीं हो रही, लेकिन आज एनजीटी की खबर सामने आ गई। उन्होंने कहा कि छह-छह महीने तक रिपोर्ट लंबित पड़ी रहती है। बाजवा ने कहा कि हाई कोर्ट भी कह रहा है कि पठानकोट एरिया में माइनिंग हो रही है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

