home page

गुरुपर्व पर ही प्रधानमंत्री ने वापस लिए थे तीनों कृषि कानून

 | 

चंडीगढ़, 24 नवंबर (हि.स.)। पंजाब अकाली दल व भाजपा गठबंधन के लिए गुरुपर्व का खास महत्व रहा है। भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की घोषणा से जुड़ी एक अहम बात यह है कि साल 2021 में गुरुपर्व के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के बाद 3 कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी। आज गठबंधन की घोषणा के दिन भी गुरूपर्व ही है।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार ने अप्रैल 1999 में श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना के 300 साल (त्रिशताब्दी समारोह) मनाए थे। उस समय पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल-भाजपा की सरकार थी और केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने 8 अप्रैल, 1999 को आनंदपुर साहिब पहुंचकर इस भव्य समारोह का उद्घाटन किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा