home page

फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत

 | 
फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत


फतेहगढ़ साहिब, 26 अगस्त (हि.स.)। फतेहगढ़ साहिब में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रहे पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हादसा गांव आलमपुर के नजदीक हुआ। धर्मवीर सिंह और पत्नी शशि बाला के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। थाना बस्सी पठाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी हरपिंदर सिंह के अनुसार हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

-----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH