home page

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ श्री दरबार साहिब व गुरुद्वारा शहीदां साहिब में टेका माथा

 | 
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ श्री दरबार साहिब व गुरुद्वारा शहीदां साहिब में टेका माथा


दीपावली और बंदी छोड़ दिवस पर सरबत के भले की अरदास की, गुरु साहिब का लिया आशीर्वाद

अमृतसर, 08 नवंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर अपनी मां के साथ अमृतसर के श्री दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त मानवता की सुख-शांति और सरबत के भले के लिए अरदास की।

अभिषेक शर्मा सबसे पहले अपनी मां के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में कुछ समय बिताया और पूरी श्रद्धा के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गुरुद्वारा शहीदां साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने नतमस्तक होकर गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया।

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब में विशेष धार्मिक रौनक देखने को मिल रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन मौके पर नतमस्तक होने के लिए अमृतसर पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH