home page

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह

 | 
श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह


अमृतसर, 20 जून (हि.स.)। पंजाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक राणा गुरजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वह 29 जून 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा कई सिख विधायकों को जारी किए गए समन के बाद राणा गुरजीत सिंह ने अपनी हाजिरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब का सर्वोच्च सम्मान करते हैं और एक विनम्र सिख के रूप में वहां उपस्थित होंगे।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च संस्था है। इसके आदेश पर मैं एक विनम्र सिख की तरह वहां पेश होऊंगा और हर आदेश को सम्मान और खुले दिल से स्वीकार करूंगा।”

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने की पुष्टि कर चुके हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी समन के बाद पंजाब के सिख राजनीतिक प्रतिनिधियों में हलचल तेज हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH