home page

चंडीगढ़ आरटीओ में 21.31 लाख में बिका सीएच-01-डीजी-0001 नंबर

 | 

- वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (हि.स.)। चंडीगढ़ के लोगों में फैंसी नंबरों का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण, यू.टी. चंडीगढ़ की तरफ से 10 से 12 अक्टूबर तक नई श्रृंखला सीएच01-डीजीपी के 0001 से 9999 तक के आकर्षक एवं पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों के साथ-साथ पिछली श्रृंखलाओं के शेष आकर्षक एवं विशेष पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी आयोजित की।

ई-नीलामी में कुल 527 पंजीकरण नंबरों की नीलामी हुई, जिससे दो करोड़ 97 लाख 56 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। पंजीकरण नंबर सीएच 01-डीजी-0001 के लिए सर्वाधिक 21 लाख 31,000 रुपये की बोली लगी, जबकि इसी सीरीज के 007 के लिए दूसरी सबसे अधिक 11,71,000 रुपये की बोली प्राप्त हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा