चंडीगढ़ में नशा तस्करी के मामले में युवक गिरफ्तार, 32.01 ग्राम हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, 13 सितंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ पुलिस के थाना सेक्टर-39 की टीम ने नशा तस्करी के एक मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32.01 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सेक्टर-39 और पुलिस चौकी पलसोरा की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पलसोरा गांव, सेक्टर-55 के पास बीट बॉक्स क्षेत्र में एक युवक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 32.01 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पलसोरा निवासी अनुज कुमार के पास नशीला पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। इसके बाद थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। जून में दर्ज उस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह 11 अगस्त को बुड़ैल मॉडल जेल से रिहा हुआ था। मामले में आगे की जांच जारी है।
-------------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

