पंजाब भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 जिला अध्यक्ष बदले
चंडीगढ़, 02 अगस्त (हि.स.)। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी हैं। पटियाला के अनुज खोसला को प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी के गठन से पहले उन्होंने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। ढिल्लों को हाल ही में पंजाब भाजपा की कमान सौंपी गई है। इससे पहले सुनील जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष थे। रविवार को जारी की गई सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुरजीत कुमार ज्यानी (फाजिल्का), राकेश राठौर (जालंधर), सुभाष शर्मा (एसएएस नगर), सरदार मनजीत सिंह राय (फिरोजपुर), अश्वनी सेखड़ी (बटाला), सुशील रिंकू (जालंधर), गेजा राम वाल्मीकि (फतेहगढ़ साहिब), तेजिंदर सिंह बिट्टू (जालंधर), जैस्मिन संधावालिया (कपूरथला), जतिंदर मित्तल (लुधियाना), सरदार रवि करण सिंह काहलों (गुरदासपुर) तथा सरदार रणजीत सिंह गिल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री के रूप में अनिल सरीन (लुधियाना), राजेश बघा (जालंधर), परमिंदर सिंह बराड़ (मोहाली), रजनीश धीमान (लुधियाना) तथा जीवन गर्ग (संगरूर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश मंत्री के रूप में मनजीत सिंह मन्ना (अमृतसर),मंगत राय बंसल (मानसा), राकेश शर्मा (पठानकोट), सूरज भारद्वाज (अमृतसर), वंदना सांगवाल (फाजिल्का), मीनू सेठी (होशियारपुर), रंजन कमरा (फाजिल्का), चरणजीत सिंह बराड़ (फाजिल्का), कमलप्रीत कौर चौधरी (जालंधर), मीना तरनैच (पठानकोट), सरदार अमरजीत सिंह अमरी (लुधियाना) तथा एकता नागपाल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत गुरदेव शर्मा (देबी) (लुधियाना) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सरदार सुखविंदर सिंह गोल्डी (मोहाली) को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, खुशवंत राय गीगा (मोहाली) एवं संजीव खन्ना (मोहाली) को प्रदेश प्रोटोकॉल सचिव तथा सुखविंदर सिंह परमार (मोहाली) को प्रदेश कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।
डिजिटल एवं संचार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए कंवर इंद्रजीत सिंह (मोहाली) को प्रदेश आईटी संयोजक तथा अजय अरोड़ा (अमृतसर) को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों के लिए भी नई नियुक्तियां की गई हैं। अनुज खोसला (पटियाला) को प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, बीबा जय इंदर कौर (पटियाला) को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, सरदार लखविंदर सिंह (फिरोजपुर) को प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा, शीतल अंगुराल (जालंधर) को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा तथा शिवराज चौधरी (फाजिल्का) को प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा नियुक्त किया गया है।
मीडिया एवं संचार विभाग में सरदार एस.एस. चन्नी (मोहाली) को मुख्य प्रवक्ता, विनीत जोशी (मोहाली) को स्टेट मीडिया हेड, सरदार प्रीतपाल सिंह बलियावाल (लुधियाना) तथा परमपाल कौर सिद्धू (बठिंडा ग्रामीण) को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सेल समन्वय के लिए सरदार बिक्रमजीत सिंह चीमा (खन्ना) को प्रदेश सेल समन्वयक, जबकि सरदार हरविंदर सिंह संधू (अमृतसर), श्री भानु प्रताप सिंह (मोहाली) तथा इंजी. कंवरवीर सिंह तोहरा (फतेहगढ़ साहिब) को प्रदेश सेल सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

