पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के बयान पर हंगामा
अमन अराेड़ा बाेले, माफी मांगे अश्वनी शर्मा
चंडीगढ़, 06 अगस्त (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के बयान पर हंगामा हो गया। पंजाब विधानसभा में अवैध माइनिंग के मुद्दे पर बहस के दौरान भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अब आपकी हालत ऐसी हो गई है कि घर में लड़की पैदा हो तो केंद्र सरकार को दोष देते हैं और लड़का पैदा हो जाए तो उसका श्रेय खुद ले लेते हैं।
विधानसभा में मंत्री अमन अरोडा ने भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा उनके सम्मानित सहयोगी हैं, लेकिन लडक़ी होने को लेकर कही गई बात उचित नहीं है। समय बदल चुका है। आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रधानमंत्री भी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश देते हैं, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब की सवा करोड़ महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अश्वनी शर्मा को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारा मान और सम्मान हैं। इस पर स्पीकर ने पूछा कि मांफी मागते हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

