पंजाब में 28 मार्च को शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लीनिक : भगवंत मान
चंडीगढ़, 20 मार्च (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य में आगामी
28 मार्च को 100 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, जबकि 400 अन्य क्लीनिक खोलने की प्रक्रिया
चल रही है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना
में सारा इलाज निशुल्क है। किसी को किसी तरह का पैसा नहीं देना होगा। जितने लोगों के
नाम कार्ड में लिखे गए हैं, उनका इलाज संभव होगा।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब सरकार
के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग पर रिपोर्ट पेश करने के बाद चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि होशियारपुर
और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही
इनका काम शुरू हो जाएगा। मलेरकोटला में बनने वाले कम्युनिटी मेडिकल काॅलज के लिए
जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। मुख्यमंत्री ने कहा
कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां फ्री दी जा रही हैं। अगर कोई दवाई
की कमी होती है, तो एसएमओ खरीदकर देंगे। इसके लिए उन्हें फंड जारी किए गए हैं। अगर
ऐसा नहीं होता है, तो उन पर एक्शन होगा। सेहत मंत्री ने कहा कि पहले भी ऐसे अफसरों
पर एक्शन भी हुआ है। आप हमें जानकारी दे सकते हैं।
सीएम ने कहा कि 883
आम आदमी क्लीनिक राज्य में चल रहे हैं। 100 मोहल्ला क्लीनिक
28 मार्च को समर्पित कर दिए जाएंगे। 400 क्लीनिक और बनाए जा रहे हैं। 1400 क्लीनिक हो
जाएंगे। 94 फीसदी मरीजों ने क्लीनिक की सेवाओं पर संतुष्टि
जताई है। क्लीनिक की ओपीडी पांच करोड़ पार कर गई है। 30 हजार
गर्भवती महिलाओं का चेकअप हो चुका है। सीएम ने कहा कि पंजाब में तीन करोड़
जनसंख्या मुख्यमंत्री सेहत योजना के योग्य है। हर परिवार को दस लाख
का इलाज दिया जा रहा है। अब तक 25 लाख परिवारों को रजिस्टर
किया गया है। 1.60 लाख लोगों का इलाज हो चुका है।
पंजाब
सरकार ने योजना के लिए 2000 करोड़ का बजट रखा है, जबकि
केंद्र ने आयुष्मान योजना के तहत 140 करोड़ लोगों के लिए 9300
करोड़ रुपये हैं। हमने तीन करोड़ के लिए दो हजार करोड़ रखा है।
उसमें शर्तें लगाई होंगी। दिल, फेफड़े, आंखों और गुर्दे की बीमारियों का इलाज संभव है।
सीएम ने कहा कि सेहत
सुविधाओं के अलावा डॉक्टरों व स्टाफ की चार साल में अब तक इतनी भर्ती की गई, जितनी
आजादी के बाद हुई। इस दौरान 948 डॉक्टर और 627 स्पेशल डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यह कुल भर्ती का 35 फीसदी है। आजादी के बाद जितनी भर्तियां की गईं, उतनी
हमने चार साल में कर दीं। 300 स्टाफ नर्स, 250 फार्मासिस्ट और 672 नर्सों की भर्ती चल रही है। सीएम
ने कहा कि सात नए मदर चाइल्ड केयर केंद्र बन रहे हैं। इनकी क्षमता 250 बेड की रहेगी। वहीं, 15 अप्रैल तक सारे अस्पताल
हॉटलाइन से जुड़ जाएंगे। सइके अलावा एमबीबीएस सीटें बढ़ी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

