home page

बठिंडा में सड़क हादसा, कार से घर जा रही महिला पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

 | 
बठिंडा में सड़क हादसा, कार से घर जा रही महिला पुलिस इंस्पेक्टर की मौत


चंडीगढ़, 16 जून (हि.स.)। बठिंडा-मानसा रोड पर

गुरुद्वारा तित्तरसर साहिब के नजदीक मंगलवार तड़के सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर

बेअंत कौर की मौत हो गई। उस समय वह अपनी कार से ड्यूटी से घर

लौट रही थीं।

पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर

बेअंत कौर की कार आगे जा रही तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के

बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना

भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर

के कारण कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि कार की छत भी दब गई और बॉडी कई जगह

से मुड़ गई। कार के शीशे टूट गए और दरवाजों सहित पिछला हिस्सा भी बुरी तरह

क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों

के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी

दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए, लेकिन इंस्पेक्टर बेअंत कौर ने मौके पर

ही दम तोड़ दिया। घटना

की सूचना मिलते ही थाना मौड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। इसके साथ ही हादसे

वाली जगह से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इंस्पेक्टर

बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह

बठिंडा जिले के गांव जंगीराणा की रहने वाली थीं, जबकि उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ

था। उनके परिवार में पति और दो छोटे बच्चे हैं। उनके

निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों,

सहकर्मियों और परिचितों ने उन्हें

मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और

संवेदनशील अधिकारी बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस महकमे के लिए इसे एक

बड़ी क्षति माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के

अनुसार हादसे के वास्तविक

कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सड़क पर दृश्यता की स्थिति, ट्रैक्टर-ट्रॉली की सुरक्षा व्यवस्था और

अन्य तकनीकी पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद

ही हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH