home page

तरनतारन में रिवाल्वर साफ करते एएसआई को लगी गोली,हुई मौत

 | 
तरनतारन में रिवाल्वर साफ करते एएसआई को लगी गोली,हुई मौत


तरनतारन, 26 जून (हि.स.)। पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली लगने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर निवासी एएसआई अमरजीत सिंह पिछले करीब चार महीनों से कैरो पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे। उनके साथ चौकी में तीन अन्य पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम नाकाबंदी ड्यूटी के बाद अमरजीत सिंह खाना खाने के उपरांत रात करीब साढ़े नौ बजे अपने सरकारी क्वार्टर में आराम करने चले गए। कुछ समय बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों ने देखा कि एएसआई अमरजीत सिंह खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे और उनके हाथ में सर्विस रिवॉल्वर थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरजीत सिंह अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहे थे।अचानक ट्रिगर बदने से गोली चल गई और गोली उनकी कनपटी पर लगी। जिससे वह मारे गए।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH