home page

तरनतारन के चोहला साहिब में दो युवकों के शव मिले, पुलिस को हत्या की आशंका

 | 

तरनतारन, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के चोहला साहिब क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और इसके बाद उनके शव चोहला साहिब क्षेत्र में लाकर फेंके गए। हालांकि, अभी तक मौत के सही कारण, समय और परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पखोपुर निवासी परमिंदर सिंह (30) और खारा निवासी बिल्ला (27) के रूप में हुई है। दोनों गांवों के बीच करीब चार किलोमीटर का अंतर है। मामले की जांच के दौरान पुलिस आसपास के घरों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों युवकों की गतिविधियों, शव यहां लाए जाने की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

--------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH