home page

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 | 
अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


अमृतसर, 23 सितंबर (हि.स.)। अमृतसर पुलिस ने बुधवार को मत्तेवाल क्षेत्र में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल और एसपी (डी) रामदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस के मुताबिक हरमन के क्षेत्र में आने की सूचना मिलने के बाद मत्तेवाल इलाके में पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। पुलिस का दावा है कि टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस कर्मचारियों पर गोली चला दी और मौके से निकलने की कोशिश की। मत्तेवाल थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौजूद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हरमन के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि हरमन कई आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था। पुलिस उससे हाल ही में गुरदासपुर क्षेत्र में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में गुरदासपुर पुलिस से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस हरमन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य आपराधिक घटनाओं में कथित तौर पर शामिल रहा है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

-----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH