अमृतसर में नाबालिग समेत छह हथियार तस्कर काबू, सात पिस्तौल बरामद
चंडीगढ़, 19 मार्च (हि.स.)। अमृतसर पुलिस ने अपराधी
नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के मामले में छह
आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल
है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त की हैं।
पंजाब पुलिस
महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपितों का संपर्क विदेश में रह रहे एक हैंडलर से
था, जो पुर्तगाल से संचालित हो रहा था। इस हैंडलर के माध्यम
से हथियार पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जा रहे थे और फिर इन्हें स्थानीय
अपराधी तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। डीजीपी ने कहा कि पुलिस
इस नेटवर्क को पूरी तरह से बेनकाब करने के लिए जांच में लगी हुई है। हम न सिर्फ इन
आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, बल्कि उनके पीछे छिपे सभी लिंक और अंतरराष्ट्रीय
संबंधों को भी उजागर करेंगे। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी
गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

