पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या
चंडीगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब के अमृतसर में शनिवार की शाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की गोलीमार हत्या कर दी गई। मैड संधू कई फिल्मों में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। हत्या से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील पोस्ट की थी।
अमृतसर पुलिस के अनुसार अमृतसर के लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा।
मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी। जिसमें उसने गलाना लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों? मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पडऩे की बात कही गई थी।
विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था।
इस बीच शनिवार को मैड संधू की हत्या कर दी गई। अमृतसर के डीसीपी प्रभजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। इस मामले में एक जांच टीम बना दी है। इस हत्या की कई पहलूओं से जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

