home page

विधानसभा में बाजवा ने उठाया अकाल तख्त से जारी आदेश का मुद्दा

 | 

-परिवहन मंत्री बोले रोडवेज के बड़े में शामिल होंगी 100 मिनी बसें

चंडीगढ़, 03 अगस्त (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में सोमवार को दोपहर बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करीब एक माह पहले जत्थेदार की ओर से आदेश जारी किया गया था।

उन्होंने आदेश दिया था गुरु धोखी, पंथ विरोधी के माथे नहीं लगना है। स्पीकर साहब आप अपना स्टैंड क्लियर करे। इस पर स्पीकर ने कहा कि गुरुपंथ में गुरु का सबसे बड़ा स्थान है। श्री अकाल तख्त महान है और सिख पंथ की शान है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता (संगत) के फैसले का सम्मान किया जाता है। इसी भावना के अनुरूप सरकार और सदन आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने फार्मेसी पेपर लीक का मामला उठाने की कोशिश की, लेकिन इस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी।

पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में बताया कि जल्द ही पीआरटीसी और पनबस के बेड़े में 100 नई मिनी बसें शामिल की जाएंगी। इसके अलावा 800 नई बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनकी बॉडी तैयार की जा रही है। इन नई बसों को राज्य के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। अगले एक महीने के भीतर इनके रूट तय कर दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली में पीआर-7 एयरपोर्ट रोड पर सबसे अधिक ट्रैफिक रहता है। वहां गुरुद्वारा माता सुंदरी साहिब सडक़ के बीच स्थित है। इसी कारण सडक़ को मोडऩा पड़ा और वहां एस-शेप बन गया। जिस दिन से सडक़ बनी है, वहां कई हादसे हो चुके हैं। 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा