home page

अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

 | 
अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात


-नशामुक्त पंजाब अभियान से जुड़ने की जताई इच्छा

चंडीगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रसिद्ध पंजाबी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने शुक्रवार को पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताते हुए युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान प्रीति सप्रू ने नशे के दुरुपयोग के खिलाफ राज्यपाल की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में राज्यपाल के नेतृत्व में संचालित नशा विरोधी अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की इच्छा जताई।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस सामाजिक उद्देश्य में योगदान देने की उनकी पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों की भागीदारी से जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त पंजाब एवं चंडीगढ़ के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH