पंजाब विधानसभा में ऑपरेशन ब्लू स्टार कवर करने वाले फोटोग्राफर रघु रॉय को श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 01 मई (हि.स.)। पंजाब
विधानसभा में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु रॉय समेत कई दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा
की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने समूचे सदन की तरफ से शोक
प्रस्ताव पेश किया। स्वतंत्रता सेनानी चमन लाल के अलावा विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर
रघु राय को सदन में याद किया गया।
रघु रॉय ने भोपाल गैस त्रासदी, भारत-पाकिस्तान
युद्ध के समय पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत के समक्ष सरेंडर करने तथा 1984 में ऑपरेशन
ब्लू स्टार के अगले दिन स्वर्ण मंदिर के क्षतिग्रस्त परिसर की फोटो खींची थी।
पदमश्री रघु राय के अलावा पंजाब विधानसभा में सेन्य अधिकारी ले. जन दीपइंदर सिंह,
मैक्सिको ओलंपिक के हॉकी खिलाड़ी हरवंत सिंह ग्रेवाल समेत कई दिवंगतों को
श्रद्धांजलि भेंट की गई। स्पीकर के प्रस्ताव पेश करने के बाद सदन में मौजूद
सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सभी विधायकों की तरफ से दो मिनट का मौन रखा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

