पंजाबी गायक मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 19 मार्च (हि.स.)। पंजाब के प्रसिद्ध गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर
से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की
तरफ से दी गई है। लक्की पटियाल का नाम बुधवार को चंडीगढ़ में हुई प्रापर्टी डीलर की
हत्या में भी सामने आ चुका है।
मनकीरत औलख को धमकी देने वाले ने कहा है कि प्रापर्टी
डीलर चरणप्रीत की हत्या के संबंध में कई लोगों को मिर्ची लगी है। यह वही लोग हैं जो इसके साथ क्राइम में पार्टनर हैं और
नाजायज तरीके से जमीन पर कब्जा करते हैं। आगे कहा कि अब मनकीरत औलख की बारी है। वह
चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठा रहता
है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है।
बुधवार को सेक्टर 9 में
प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत की 12 गोलियां
मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली है। नए साल पर
मोहाली में हुए मनकीरत औलख के शो में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत
पहुंचा था। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मनकीरत औलख को पहले
से ही सुरक्षा प्रदान की हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

