चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 30 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
चंडीगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)। आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 35 में से 30 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1 से मलकीत सिंह, वार्ड नंबर 2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड नंबर 4 से संगीता कागड़ा, वार्ड नंबर 5 से प्रदीप शर्मा, वार्ड नंबर 6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 7 से मुकेश राय, वार्ड नंबर 8 से जन्नत जहां नैना, वार्ड नंबर 9 से सुमेरी लाल परचा और वार्ड नंबर 10 से रणजोत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह वार्ड नंबर 11 से कमल बराड़, वार्ड नंबर 12 से सचिन गालव, वार्ड नंबर 13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड नंबर 14 से कुलदीप कुक्की, वार्ड नंबर 15 से लव कुमार, वार्ड नंबर 16 से उषा, वार्ड नंबर 17 से मोनिका नागपाल, वार्ड नंबर 18 से तरुणा मेहता और वार्ड नंबर 19 से सोनिया गुरचरण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 21 से राजनदीप कौर, वार्ड नंबर 22 से मुकेश गोयल, वार्ड नंबर 23 से प्रेम लता, वार्ड नंबर 24 से चरणजीत विर्क, वार्ड नंबर 26 से कमलेश बनारसी दास, वार्ड नंबर 27 से दलविंदर सैनी, वार्ड नंबर 28 से राजिंदर हिंदुस्तानी और वार्ड नंबर 30 से रश्मि प्रिमटा को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, वार्ड नंबर 31 से रामचंद्र यादव, वार्ड नंबर 33 से विजय राणा, वार्ड नंबर 34 से गुरप्रीत गाबी और वार्ड नंबर 35 से जे.जे. सिंह को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस की पहली सूची में वार्ड नंबर 3, 20, 25, 29 और 32 के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। अब इन पांच वार्डों के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

