आत्महत्या करने वाले वेयरहाउसिंग के जिला प्रबंधक का चार दिन बाद हुआ संस्कार
| Mar 24, 2026, 18:59 IST
चंडीगढ़, 24 मार्च (हि.स.)। अमृतसर में आत्महत्या करने वाले वेयरहाउसिंग के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रंधावा ने पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर संगीन आरोप लगाते हुए चार दिन पहले आत्महत्या की थी।
पूर्व परिवहन मंत्री भुल्लर को सोमवार की शाम गिरफ्तार किए जाने के बाद मंगलवार को अमृतसर में डाक्टरों के बोर्ड ने रंधावा का पोस्टमार्टम किया। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके बाद अमृतसर में ही गगनदीप रंधवा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रंधावा को उनके दस साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

