(अपडेट) महिला की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। शाहदरा जिले के विवेक विहार क्षेत्रांतर्गत सत्यम एन्क्लेव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दाे आरोपितों को गिरफ्तार
किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सत्यम एन्क्लेव निवासी विवेकानंद मिश्रा (64) और अभय कुमार झा उर्फ सोनू (29) के रूप में हुई है। पकड़ा गया
विवेकानंद मिश्रा मकान मालिक है और अंग्रेजी का शिक्षक है जबकि अभय मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में ड्राइवर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक मृतका अंजली का पति आशीष झा बिहार भागा हुआ है। दरअसल, समलैंगिक रिश्तों की वजह से महिला की हत्या कर दी गई। 23 मार्च को विवेकानंद, सोनू और आशीष मकान के एक कमरे में अनैतिक कार्य कर रहे थे। अंजली ने इनको देखा तो तीनों ने पोल खुलने की डर से उन्होंने ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कंबल में लपेटकर बैग में डाला गया। पुलिस का कहना है कि अंजली की हत्या क्यों हुई? इसकी असली वजह उसके पति के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगी। अंजू के अपने पति से संबंध ठीक नहीं थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसीकी हत्या की वजह कुछ और हो। पुलिस पकड़े गए बाकी आरोपितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम 4.37 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि विवेक विहार के झिलमिल स्थित सत्यम एंक्लेव के एक मकान से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर फ्लैट के भीतर बेड से एक महिला का सड़ा गला हुआ शव बरामद हुआ। मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा से पूछताछ हुई तो वह अजीबों-गरीब बर्ताव करने के अलावा इधर-उधर की बात करने लगा। शुरुआत में टीम को लगा कि विवेकानंद कोई साइको मरीज है। कई घंटे लगातार पूछताछ हुई तो आरोपित टूट गया। उसने बताया कि इन लोगों ने मिलकर महिला की सोमवार को हत्या की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी