home page

पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री रविंद्र इंद्राज ने कहा- पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक दायित्व

 | 
पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री रविंद्र इंद्राज ने कहा- पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक दायित्व


नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि वृक्षा पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने यह विचार आज नरेला विधानसभा से पूर्व विधायक और पिता स्वर्गीय इंद्राज सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।

मंत्री ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय इंद्रा सिंह सदैव समाज सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपने व्यवसाय से पूरी तरह संतुष्ट थे, लेकिन उनके पिता द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता से प्रभावित ग्रामीणों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उन्हें समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहे।

मंत्री ने कहा कि सरकारी जिम्मेदारियों के साथ समाज के कल्याण की जिम्मेदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे इसे पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा जो क्षेत्र अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहे हैं, उनके लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। बवाना विधानसभा को एक विकसित एवं आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव