home page

मंत्री सिरसा ने एनडीएमसी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों का लिया जायजा

 | 
मंत्री सिरसा ने एनडीएमसी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों का लिया जायजा


नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण किया। नियमों के तहत 3,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण स्थलों और हाई राइज प्रोजेक्ट्स में एंटी-स्मॉग गन या वॉटर मिस्ट सिस्टम लगाना अनिवार्य है, ताकि धूल को मौके पर ही नियंत्रित किया जा सके।

मंत्री सिरसा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पिछली आआपा सरकार की नाकामियों का पुलिंदा पूरी तरह जिम्मेदार है, जिन्होंने 11 सालों तक सिर्फ विज्ञापनों की राजनीति की और सिर्फ दूसरों पर ठीकरा फोड़ा जिसने जनता को जहरीली हवा में जीने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार में बहानेबाजी का दौर खत्म हो चुका है और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार निरीक्षण, नियमों का सख्ती से पालन और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के जरिए हम दिल्ली की हवा सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ हवा मिलने तक हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 17 अक्टूबर तक अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता वाले कुल 211 साफ हवा के दिन दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 से प्रभावित वर्ष 2020 को छोड़ दें, तो 2016 से लेकर अब तक दिल्ली का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव