home page

एसआईआर की प्रक्रिया तिथियों में बदलाव, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 नवंबर को

 | 

नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को एक नोट जारी करते हुए दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव की जानकारी दी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्तूबर से बढ़ाकर 4 नवंबर कर दिया गया है।

नोट के मुताबिक, 17 अगस्त को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के घर-घर जाकर फार्म वितरण और एकत्रित कार्य पूरा होने के बाद अब मतदान केंद्रों को पुनर्वस्थित करने की डेट को 17 अगस्त से बढ़कर 24 अगस्त कर दिया है। इसके साथ ही प्रारूप प्रकाशन मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद से अगले 1 महीने यानी 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 29 अक्टूबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 नवंबर को जारी की जाएगी।

एसआईआर की प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं ने फार्म जमा किए हैं, वे 31 अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सूची सीईओ दिल्ली की वेबसाइट https://ceodelhi.gov.in पर अपलोड की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव