home page

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास ने ली डीईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ

 | 
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास ने ली डीईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ


नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। दास ने इस अवसर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर आशीष सूद ने एस.सी.एल. दास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव का लाभ दिल्ली के विद्युत क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

एस.सी.एल. दास के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

सूद ने कहा कि डीईआरसी की भूमिका दिल्ली में विद्युत क्षेत्र के नियमन, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बिजली वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों के नियमन में अहम है।

ऊर्जा मंत्री ने उम्मीद जताई कि दास अपने अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से आयोग के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी