home page

संविधान दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने निकाला संविधान बचाओ मार्च

 | 
संविधान दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने निकाला संविधान बचाओ मार्च


नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में संविधान बचाओ मार्च निकाला। मार्च पटेल चेस्ट से प्रारंभ होकर आर्ट्स फैकल्टी गेट तक निकाला गया।

इस मार्च में एनएसयूआई के पदाधिकारियों, छात्र नेताओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस मार्च के माध्यम से एनएसयूआई ने संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। संविधान की रक्षा करना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने वाले हर प्रयास के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी