home page

न्याय पालिका पर सवाल उठाना अनुचित : रेखा गुप्ता

 | 
न्याय पालिका पर सवाल उठाना अनुचित : रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज किए जाने के फैसला को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि न्याय पालिका पर सवाल उठाना अनुचित था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की शराब नीति का मामला दोबारा खोले जाने से संबंधित सुनवाई के मामले से जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की केजरीवाल और अन्य की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दिया था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों से संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में शराब घोटाले का इतना बड़ा गबन करते हैं और उसके बाद न्यायपालिका की सत्यनिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को सुनवाई से हटाने या किसी अन्य जज के सामने सुने जाने का दबाव काम नहीं आया। इनका स्वभाव यह है कि जब कोई फैसला इनके अनुकूल आ जाए, तो अपनी पूरी टीआरपी और पूरा माहौल गर्म कर देते हैं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं और इससे बड़ा न्याय कोई हो ही नहीं सकता। और जरा सा भी अंदेशा हो कि मेरे खिलाफ कोई फैसला आने वाला है, तो न्यायधीश पर ही सवाल खड़े करने लगेंं। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने फैसले में यह साफ कर दिया न्यायपालिका पर कोई भी प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव