मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की दिल्ली जल बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता, अधिकारियों को दिए निर्देश
नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के जल विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड की 180वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सदस्य विधायक अजय महावर, मनोज शोकीन व राजेश गोयल मौजूद रहे।
सतीश उपाध्याय ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते कहा कि बताया कि बैठक में मानसून को ध्यान में रखते हुए जलभराव वाले संभावित एपीसेंटर पर प्रभावी कार्रवाई एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम सभी दिल्लीवासियों को स्वच्छ, सुचारु एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

