home page

दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

 | 
दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित


नई दिल्ली, 02 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम की विभिन्न विशेष समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि सभी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन में वरिष्ठ, अनुभवी, युवा और महिला पार्षदों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनुभव और नए जोश के समन्वय से सभी पार्षद मिलकर दिल्ली को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सामंजस्य के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम दिल्ली को साफ, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न समितियों के गठन के बाद निगम के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों की भलाई से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जा सकेगा।

इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन जय भगवान यादव ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने सभी से मिलकर निगम के कामकाज को मजबूती देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी