अग्निकांड पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा हर संभव कदम उठाएगीः हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। दिल्ली गेट वार्ड स्थित बाल्मीकि बस्ती में कल देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से कई परिवारों के घर और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इस दुखद घटना के बाद मंगलवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, क्षेत्रीय सांसद प्रवीन खंडेलवाल, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं दिल्ली भाजपा कार्यालय सह प्रमुख अमित गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर राहत कार्यों में सहयोग किया।
इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 15 परिवारों के आशियाने उजड़ गए। परिवारों ने अपना घर और सामान खोया है, उनके दुख में भाजपा उनके साथ खड़ी है। आग ने कई परिवारों के घर एवं दुकान को प्रभावित किया है, लेकिन संकट की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता और सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था, राशन, कपड़े एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी पीड़ित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहायता जारी रहेगी।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्रीय विधायक आले मोहम्मद कल रात हुई आग की घटना से प्रभावित हिन्दू परिवारों एवं लगभग 15 दुकानदारों से मिलने अथवा सहायता के लिए आज दोपहर तक भी नहीं पहुंचे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

