home page

उपराज्यपाल ने अपराध पर सख्त नियंत्रण रखने का दिया निर्देश

 | 
उपराज्यपाल ने अपराध पर सख्त नियंत्रण रखने का दिया निर्देश


नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और कामकाज व कल्याण से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल को अपराध पर सख्त नियंत्रण रखने का निर्देश देते हुए महिलाओं, बच्चों और बुर्जुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

अधिकारियों को लगातार कौशल बढ़ाने, पुलिसिंग के बेहतरीन तरीक़े अपनाने, एआई और ड्रोन जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल करने और कम्युनिटी पुलिसिंग व जानकारी जुटाने में आरडब्लूए और मार्केट एसोसिएशन को सक्रिय रूप से शामिल करने का निर्देश दिया। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

उपराज्यपाल ने ट्रैफिक नियमों को सख्त से लागू करके ट्रैफिक की चुनौतियों से निपटने की जरूरत पर जोर दिया, ख़ासकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने और ज़्यादा जाम वाली जगहों पर साथ ही सड़क का इस्तेमाल करने वालों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण, बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पुलिस रिहायशी परिसरों को 'जोरो-वेस्ट' कॉलोनियों में बदलने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि सशक्तिकरण के साथ-साथ जवाबदेही और सार्थक परिणाम भी होने चाहिए। पूरे पुलिस बल को अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया, क्योंकि वे नए संकल्प के साथ काम कर रहे हैं ताकि दिल्ली का हर निवासी ज़्यादा सुरक्षित और बेहतर सेवा का अनुभव कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव