home page

उपराज्यपाल ने उच्च शिक्षा को कौशल, आय और अवसरों का मजबूत जरिया बनाने पर दिया जोर

 | 
उपराज्यपाल ने उच्च शिक्षा को कौशल, आय और अवसरों का मजबूत जरिया बनाने पर दिया जोर


नई दिल्ली, 02 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली की नौ राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। उन्होंने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा को कौशल, आय और अवसरों का मजबूत जरिया बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग, दिल्ली की विशिष्ट चुनौतियों से निपटने वाले शोध और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उपराज्यपाल ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए बेहतर राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद और राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की तैयारी के साथ-साथ मजबूत मेंटरशिप, छात्रों की भागीदारी, नागरिक और आपातकालीन कार्यों में की हिस्सेदारी और छात्र स्टार्टअप्स के लिए ज्यादा समर्थन की जरूरत पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवाओं को विकसित दिल्ली और विकसित भारत 2047 की यात्रा का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव