home page

पंजाब निकाय चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने की मतदान की अपील

 | 
पंजाब निकाय चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने की मतदान की अपील


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब निकाय चुनाव में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से कहा कि पंजाब में चल रहे निकाय चुनाव में हर नागरिक अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करे, क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही जनता की सबसे बड़ी ताकत है।

केजरीवाल ने कहा कि आपका एक वोट आपके परिवार की खुशहाली, क्षेत्र के विकास और छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान का रास्ता तय करता है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के 105 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। 29 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी