home page

केजरीवाल ने सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

 | 
केजरीवाल ने सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की


नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपना अहंकार छोड़ने और छात्रों की मांगें सुनने की अपील की।

केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दुश्मन जैसा समझा जा रहा है और उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाते हैं। जब युवा न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो सरकार उन पर बल प्रयोग करती है।

केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं का गुस्सा भारी पड़ सकता है। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर छात्रों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह देश के बच्चों की बात सुने।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी