home page

ई20 को लागू करने पर सरकार जोर क्यों दे रही हैः केजरीवाल

 | 
ई20 को लागू करने पर सरकार जोर क्यों दे रही हैः केजरीवाल


नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ई20 ईंधन नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ई20 ईंधन में अधिक मात्रा में क्लोराइड और नमी होने के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एसआईएएम पर दबाव बनाकर इस रिपोर्ट को वापस करवा दिया।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विज्ञान और इंजीनियरिंग के आधार पर ई20 को लेकर चिंताएं जताई गई हैं, तो केंद्र सरकार इसे देशभर में लागू करने पर जोर क्यों दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी