home page

परिवहन मंत्री ने राजा गार्डन स्थित आरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

 | 
परिवहन मंत्री ने राजा गार्डन स्थित आरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को राजा गार्डन स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की कार्य व्यवस्था और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करना ही सरकार की प्राथमिता है।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरटीओ कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक के कार्यों में हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही शिकायतों का त्वरित समाधान, सेवाओं में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव