होली-दिवाली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का सोमवार को शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में होली और दिवाली पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस योजना का लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाएगा। यह राशि एक एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर होगी और परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिनके नाम पर राशन कार्ड जारी किया गया है। लगभग 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को कवर करने वाली यह योजना खाना पकाने के ईंधन के खर्च के वित्तीय बोझ को कम करने और परिवारों को सम्मान और आराम से त्योहार मनाने में सक्षम बनाने के लिए बनाई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

